दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 मोहाली के सेक्टर-80 स्थित एक पीजी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान अबोहर निवासी रिदीमा के रूप में हुई है। यह घटना फरवरी महीने की है, लेकिन अब 24 दिन बाद सोहाना थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान के आधार पर उसके लिव-इन पार्टनर ओम तरुण शिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो फिलहाल फरार है।जानकारी के अनुसार रिदीमा पिछले करीब छह महीनों से सेक्टर-80 के रोमाणा पीजी में रह रही थी और मोहाली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। वह पिछले साढ़े तीन वर्षों से चंडीगढ़ में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह गुरदासपुर के गांव अबल खैर निवासी ओम तरुण शिव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी अक्सर रिदीमा के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं, उसने उसकी शादी भी तुड़वा दी थी और लगातार धमकियां देता रहता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस पीजी में रिदीमा रह रही थी, वह आरोपी के आधार कार्ड पर लिया गया था।सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक 27 फरवरी को दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी दोपहर करीब 3 बजे सामान लेकर पीजी से चला गया। अगले दिन 28 फरवरी को रिदीमा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने कनाडा में रह रही अपनी एक सहेली को फोन कर अपनी परेशानी बताई थी। सहेली ने ही बाद में रिदीमा की मां को घटना की सूचना दी।मृतका की मां के अनुसार रिदीमा शाम 6 बजे से सुबह 3 बजे तक नौकरी करती थी और काफी समय से मानसिक तनाव में थी। 27 फरवरी को भी उसने अपनी परेशानी साझा की थी, जिस पर मां ने उसे नौकरी छोड़कर घर लौटने की सलाह दी थी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली पुलिस की बड़ी सफलता, बैंक लूट का भगोड़ा आरोपी संदीप उर्फ सनी गिरफ्तार

पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के अपराधियों…
Share to :

जालंधर में बम धमकी से हड़कंप स्कूलों, विधानसभा और दिल्ली जाने वाली ट्रेन को उड़ाने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में सोमवार…
Share to :

मोहाली के सनेटा में बनेगा ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, विधायक कुलवंत सिंह ने किया दौरा

पंजाब 5 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली हलके के लोगों…
Share to :

मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 13वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 19 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :