पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में सोमवार को बम धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजी गई एक ईमेल में शहर के तीन प्रमुख स्कूलों, पंजाब विधानसभा, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।धमकी भरे ईमेल में एपीजे (Apeejay) स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) और एक अन्य निजी स्कूल को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा जालंधर जिले में स्थापित डॉ. अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं को हटाने की चेतावनी भी दी गई है। मेल भेजने वाले ने इसके लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया है और चेतावनी दी है कि तय समय तक प्रतिमाएं नहीं हटाई गईं तो विस्फोट कर दिए जाएंगे।ईमेल में अलग-अलग जगहों पर धमाकों के समय का भी जिक्र किया गया है। इसके अनुसार स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे, विधानसभा में दोपहर 2:11 बजे और दिल्ली जाने वाली ट्रेन में रात 9:11 बजे ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है।धमकी मिलने के बाद संबंधित स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें सक्रिय हो गई हैं और स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :