दैनिक ख़बरनामा 14 अप्रैल 2026 मोहाली जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) के निर्देशों के अनुसार और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में थाना बलौंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, एएसआई चरणजीत सिंह द्वारा 12 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस ने सरबजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी जुझार नगर, थाना बलौंगी, जिला मोहाली को काबू किया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

निसिंग में जिला परिषद व पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा

दैनिक ख़बरनामा निसिंग, 11 मई 2026 कस्बे के चिड़ाव खंड में रविवार…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ के तहत एथलेटिक मीट आयोजित, 250 से अधिक युवतियों ने लिया हिस्सा

पंजाब 8 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

सोहाना में हेयर सैलून पर हमला, मारपीट और तोड़फोड़ पांच पर केस दर्ज

पंजाब 4 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। थाना सोहाणा क्षेत्र…

लखनौर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन, शिक्षा सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 22 अप्रैल 2026 एस.ए.एस. नगर विधानसभा…