दैनिक खबरनामा। रामपुर बुशहर, 15 जुलाई: शिमला जिले के ननखड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस के कंडक्टर समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक यात्री जख्मी हो गए।

जानकारी के मुताबिक HRTC की यह बस रामपुर से खोलीघाट की ओर जा रही थी। बस में 20 से 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। खोलीघाट के करीब पहुंचते ही चालक अचानक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से उतर गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में जुट गए।

खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी रामपुर लाया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार करीब 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। अभी तक सभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गंभीर हालत वाले मरीजों का प्राथमिक उपचार खनेरी में ही किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे आईजीएमसी शिमला या किसी अन्य बड़े स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिपकी ला से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने की तैयारी, केंद्र से मंजूरी मांगेगा हिमाचल

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश सरकार एक बार फिर शिपकी…

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर ‘झरोखा कोच’ का सफल ट्रायल, अब सैलानियों को मिलेगा शानदार व्यू अनुभव

हिमाचल प्रदेश 17 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश विश्व धरोहर में…

हिमाचल में मछुआरों को बड़ी राहत जलाशय मछलियों पर MSP 100 रुपए तय, रॉयल्टी घटाकर 1%

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश सरकार ने मत्स्य क्षेत्र को…

हिमाचल में मोबाइल बना नया बटुआ, यूपीआई बढ़ने से एटीएम से नकदी निकासी घटी

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश में डिजिटल भुगतान का…