दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स—ज्योति नूरां और सुल्ताना नूरां—के परिवार में उस समय विवाद गहरा गया, जब उनके पिता गुलशन मीर की दोनों किडनी खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 2-3 महीनों से चल रहे इलाज के दौरान परिवार की ओर से आर्थिक सहायता के लिए एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया था, जिसे लेकर ज्योति नूरा की नाराजगी सामने आई बताई जा रही है।आरोप है कि ज्योति नूरा के पति उस्मान ने उनके भाई साहिल मीर की एक लड़की के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और कथित तौर पर उसे धमकी भी दी। इस घटनाक्रम के बाद साहिल मीर ने अपनी मां और छोटी बहन को पूरी जानकारी दी।मामला बढ़ने पर गुलशन मीर की पत्नी ने थाना डिवीजन नंबर-5 में ज्योति नूरा और उनके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मां का कहना है कि उनका बेटा डिप्रेशन में है और अगर उसे कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी ज्योति और उनके पति की होगी।वहीं, परिवार के अन्य सदस्य पिता के इलाज में जुटे हुए हैं। सबसे छोटी बेटी रितु नूरा अपने पति के साथ अस्पताल में रहकर उनकी देखभाल कर रही है, जबकि सुल्ताना नूरा भी इलाज के लिए आर्थिक सहयोग भेज रही हैं। आरोप यह भी है कि ज्योति नूरा पिछले कई महीनों से न तो अपने पिता से मिलने आईं और न ही परिवार के संपर्क में हैं।फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई 64.62 किलो हेरोइन बरामद, 450 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 लुधियाना भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में…

मोहाली में सनसनीखेज वारदात पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल की पत्नी की लूट के इरादे से हत्या, कुर्सी से बंधा मिला नौकर गहने और कैश लेकर फरार हुए बदमाश, मस्कट में हैं कृष्ण कुमार गोयल

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब के मोहाली में एक दिल दहला देने…

किसान दालों की फसलों का रकबा बढ़ाएं मुख्य कृषि अधिकारी

पंजाब 12 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब में मिशन ‘आत्मनिर्भरता’ के तहत पंजाब…

मोगा में प्रशासनिक विवाद बाघापुराना के एसडीएम ने डीसी पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप

पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोगा जिले में प्रशासनिक…