दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उनकी हिरासत की अवधि इस महीने समाप्त होने वाली है, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सरकार ने अपनी याचिका में मांग की है कि NSA खत्म होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। इसके पीछे सरकार ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला दिया है। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाए।
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को भी पत्र भेजा है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स एक्ट, 1952 और पंजाब संशोधन अधिनियम 2025 के तहत आवश्यक अनुमति दी जाए, ताकि अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जा सके।गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह का जन्म अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा में हुआ था। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद वह 2012 में काम के सिलसिले में दुबई चले गए थे, जहां उन्होंने ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय किया। बाद में 29 सितंबर 2022 को उन्हें ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख घोषित किया गया था।अब इस मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसका फैसला आगे की कानूनी प्रक्रिया और अमृतपाल की हिरासत को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय करेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

देश को मिला स्वदेशी HFNC सिस्टम, कोरोना काल में शुरू हुई रिसर्च अब बनी बड़ी उपलब्धि

चंडीगढ़ चंडीगढ़ 12 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।गंभीर सांस संबंधी बीमारियों के इलाज…
Share to :

चंडीगढ़ के SSP सुमेर प्रताप सिंह बने DIG, ट्रैफिक और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी जारी

दैनिक खबरनमा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाल…
Share to :

उत्तर भारत के 8 प्रदेशों के भाजपा नेताओं का चंडीगढ़ में जुटान, ‘महाप्रशिक्षण अभियान 2026’ के तहत विशेष कार्यशाला आज

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित Bharatiya Janata Party…
Share to :

सरकारी मकानों पर कब्जे पर हाईकोर्ट सख्त, कहा 32 साल बाद भी खतरा कैसे? आवास खाली कराएं

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Punjab and Haryana High Court…
Share to :