चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ रेज़िडेंट्स एसोसिएशंस वेलफेयर फेडरेशन (CRAWFED) ने PGIMER, चंडीगढ़ में उपचार सुविधाओं में चंडीगढ़ निवासियों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। CRAWFED के चेयरमैन हितेश पुरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने PGIMER के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राय, IAS से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि PGIMER चंडीगढ़ की भूमि, बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे का व्यापक उपयोग करता है, ऐसे में शहर के निवासियों को इलाज में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। संगठन ने मांग की कि PGIMER में कम से कम 10 प्रतिशत बेड और कमरे चंडीगढ़ निवासियों के लिए आरक्षित किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को उपचार में अनावश्यक परेशानी न हो।इसके साथ ही OPD सेवाओं में सुधार की मांग करते हुए चंडीगढ़ के मरीजों के लिए अलग कतार या काउंटर की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया, जिससे उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। CRAWFED ने ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले मरीजों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया और अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की आवश्यकता बताई।बैठक के दौरान सेक्टर-11 के निवासियों की समस्या भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि PGIMER के एक प्रवेश द्वार के कारण वहां अनधिकृत पार्किंग होती है, जिससे सड़कें जाम रहती हैं और घरों के गेट तक अवरुद्ध हो जाते हैं। संगठन ने इस प्रवेश द्वार को बंद करने या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय, IAS ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की और उचित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में CRAWFED के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नामित पार्षद उमेश घई, उपाध्यक्ष राजेश राय, अमनदीप सिंह, IPS सिंह, राजविंदर सिंह तथा नामित पार्षद अनिल मसीह भी मौजूद रहे।CRAWFED ने कहा कि वह चंडीगढ़ निवासियों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी प्रयास करता रहेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल की कार्रवाई में गिरफ्तार…
Share to :

केंद्रीय बजट 2026-27 में पीजीआई चंडीगढ़ को बड़ी राहत, 2559.65 करोड़ का आवंटन इलाज, शोध और विस्तार को मिलेगी रफ्तार न्यूज़

चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27…
Share to :

सुखना झील के सूखने पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बिल्डर माफिया–नौकरशाहों की मिलीभगत पर जताई चिंता

चंडीगढ़ 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ की पहचान मानी जाने वाली सुखना…
Share to :

चंडीगढ़ में बढ़ती फायरिंग से दहशत सेक्टर-38 में दिनदहाड़े गोलीबारी, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में लगातार हो रही फायरिंग…
Share to :