दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 चंडीगढ़ आर्मी मेजर बनकर ठगी करने के आरोपी गणेश भट्ट के खिलाफ चंडीगढ़ की जिला अदालत में चार्ज फ्रेम कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब मामले की नियमित सुनवाई शुरू होगी। आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है, जहां उसकी जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है।पुलिस के अनुसार, गणेश भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और पंचकूला में रह रहा था। उसके खिलाफ 16 जून 2025 को थाना क्राइम चंडीगढ़ में एक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने खुद को आर्मी मेजर बताकर महिला को झांसे में लिया और उससे सोने की अंगूठी व करीब 4 लाख रुपए ठग लिए। साथ ही आरोपी ने ATM से भी पैसे निकाले।जांच में यह भी सामने आया कि गणेश पहले भी 2021 और 2023 में इसी तरह के ठगी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस को उसके कुछ पुलिसकर्मियों से संपर्क के सबूत भी मिले हैं।क्राइम ब्रांच ने आरोपी को 21 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह आर्मी अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था और पकड़े जाने से बचने के लिए सबूत छुपाने की कोशिश करता था।पुलिस ने 14 सितंबर को जंगल से आरोपी की आर्मी वर्दी, कैप और बेल्ट बरामद की। वहीं उसका मोबाइल फोन गुरुग्राम से बरामद किया गया, जबकि ठगी गई सोने की अंगूठी को आरोपी ने नदी में फेंकने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पश्चिम एशिया युद्ध का असर पंजाब तक LPG सिलेंडर को लेकर कई शहरों में हाहाकार, लंबी कतारें

पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध…

चंडीगढ़ होम-स्टे नीति में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ एक कनाल या बड़े मकानों में मिलेगी अनुमति, फ्लैट्स पूरी तरह बाहर  

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 11 जून:  यूटी प्रशासन ने प्रस्तावित होम-स्टे नीति के…

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में देवर-भाभी के शव मिलने से सनसनी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित…

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में इलाज से पहले ABHA ऐप रजिस्ट्रेशन जरूरी, घर बैठे मिलेगा टोकन, लंबी कतारों से राहत

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले…