पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच, रिमांड में बड़े खुलासों की संभावना
पुलिस ने एक करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर करीब पांच राज्यों के लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को झांसा देता था और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल करता था।मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरसिमरन बल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।डीएसपी ने कहा कि आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में यह साबित होता है कि संपत्ति ठगी की रकम से अर्जित की गई है, तो उसे अटैच किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लोगों को फर्जी वीजा दिलाने का झांसा देगा, पुलिस उसे अब “जेल का सीधा वीजा” दिलाएगी।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने के लिए केवल अधिकृत एजेंटों और सरकारी प्रक्रियाओं के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले की जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

GMADA की सिंगल विंडो पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, अब क्यूआर कोड से 5 लाख रुपये तक का भुगतान संभव

मोहाली 2 जनवरी (जगदीश कुमार)ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) ने आम…
Share to :

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई मोहाली में हत्या का मामला 12 घंटे में सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब 3 मार्च 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली के फेज-1…
Share to :

पंजाब के युवाओं से सिख रेजिमेंट में भर्ती होने की अपील, जवानों की कमी बनी बड़ी चिंता

पंजाब 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) पंजाब भारतीय सेना ने मंगलवार को…
Share to :

बाढ़ पीड़ित परिवारों से किया वादा निभाया मनकीरत औलख ने दो परिवारों को कारें भेंट कीं

मोहाली 10 जनवरी(जगदीश कुमार)पंजाब में अगस्त 2025 की भीषण बाढ़ के दौरान…
Share to :

पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच, रिमांड में बड़े खुलासों की संभावना
पुलिस ने एक करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर करीब पांच राज्यों के लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को झांसा देता था और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल करता था।मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरसिमरन बल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।डीएसपी ने कहा कि आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में यह साबित होता है कि संपत्ति ठगी की रकम से अर्जित की गई है, तो उसे अटैच किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लोगों को फर्जी वीजा दिलाने का झांसा देगा, पुलिस उसे अब “जेल का सीधा वीजा” दिलाएगी।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने के लिए केवल अधिकृत एजेंटों और सरकारी प्रक्रियाओं के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले की जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जयपुर सांभर महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़, पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने किया उद्घाटन

जयपुर 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)सांभर | उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी…
Share to :

चंडीगढ़ में साल के 15 तय अवसरों पर रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर की अनुमति

पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिले के थाना फूल के अधीन…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी सेक्टर-39 नई अनाज मंडी के एस सी ओ प्लॉट्स की ई-नीलामी नए साल से शुरू

चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)सेक्टर-39 नई अनाज मंडी के एससीओ प्लॉट्स की…
Share to :

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का बड़ा आरोप विकास कार्यों में जानबूझकर डाली जा रही रुकावट, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

मोहाली। 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार) नगर निगम मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह…
Share to :