पंजाब 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा शनिवार को 2.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट विधानसभा में पेश करेंगे। अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बजट में खास तौर पर महिलाओं और युवाओं पर फोकस रहने की संभावना है।सरकार 2022 के विधानसभा चुनाव में किया गया वादा पूरा करते हुए महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की योजना की घोषणा कर सकती है। इस योजना के लिए बजट में अलग से प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। संयोग से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है, इसलिए सरकार इस दिन महिलाओं को बड़ा तोहफा दे सकती है।पंजाब में करीब 2.13 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें लगभग 1.01 करोड़ महिला वोटर हैं। ऐसे में सरकार बजट के जरिए महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ देकर उन्हें साधने की कोशिश कर सकती है।इसके अलावा युवाओं को ध्यान में रखते हुए करीब 22 हजार नई सरकारी नौकरियों की घोषणा भी संभव है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर भी सरकार खर्च बढ़ा सकती है, क्योंकि AAP सरकार इन मुद्दों को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में पेश करती रही है।सरकार इस बार जनता पर कोई नया टैक्स लगाने से बच सकती है। इसके संकेत पहले ही मिल चुके हैं, क्योंकि बजट से पहले बिजली दरों में कमी कर दी गई है।गौरतलब है कि पिछले साल पंजाब सरकार ने 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जबकि इस बार बजट का आकार इससे बड़ा होने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

14 मार्च को एस.ए.एस. नगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई तरह के मामलों का होगा निपटारा

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,…
Share to :

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, ब्यास थाना क्षेत्र की रइया चौकी के पीछे आईईडी बरामद

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 7वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 26 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :

शहरी इलाकों से हटेंगे लावारिस और स्क्रैप वाहन, पंजाब सरकार का 30 दिन का अल्टीमेटम

पंजाब 18 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब सरकार ने शहरी क्षेत्रों में वर्षों…
Share to :