पंजाब 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.5 किलो आरडीएक्स से लैस एक अत्याधुनिक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की है।अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान विदेशी हैंडलर्स से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।