दैनिक खबरनावा। चंडीगढ़, 26 सितंबर: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) सीनेट के रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना लगातार चौथे दिन भी जारी रही। अब तक 31 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 15 सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 51 उम्मीदवारों में से 31 प्रत्याशी दौड़ से बाहर हो गए हैं।
चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है, जबकि 11 सीटों के लिए अब 16 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बचा है। इन 16 में से जैसे ही पांच उम्मीदवार और बाहर होंगे, बाकी 11 सीटों पर विजेताओं के नाम तय हो जाएंगे।
मतगणना के दौरान हर राउंड में वोटों का गणित बदल रहा है। शुरुआती राउंड में बढ़त लेने वाले कई उम्मीदवारों के वोटों का अंतर घटता-बढ़ता रहा है। ऐसे में बचे हुए 16 प्रत्याशियों के लिए आने वाले राउंड बेहद अहम साबित होने वाले हैं।
चार सीटों पर नतीजे आ चुके हैं, जबकि शेष 11 सीटों के लिए अभी पांच उम्मीदवारों का बाहर होना बाकी है। काउंटिंग अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है, इसलिए सभी की निगाहें आखिरी राउंड पर टिकी हैं। वोटों के अंतर और अगले चरण में होने वाले उतार-चढ़ाव से मुकाबले की पूरी तस्वीर बदल सकती है। मतगणना का अगला चरण सोमवार को होगा।