पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के Amay Foundation की ओर से शनिवार को मोहाली में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च फेज-3बी1 स्थित रोज गार्डन से शुरू होकर फेज-3 और फेज-5 के बीच लाइट प्वाइंट पर जाकर समाप्त हुआ।मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी कुर्बानी को नमन किया। फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी आभा बंसल ने कहा कि 14 फरवरी को देशभर में ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने Pulwama attack को देश के इतिहास का बेहद दर्दनाक अध्याय बताते हुए 40 Central Reserve Police Force जवानों के बलिदान को याद किया।आभा बंसल ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कैंडल मार्च के दौरान “पुलवामा शहीद अमर रहें” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डीसी कॉम्प्लेक्स मोहाली में 28 जनवरी को नि शुल्क कैंसर जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :

मोहाली में महिला सफाई कर्मचारी से झपटमारी, सोने की बालियां लेकर बाइक सवार फरार

पंजाब 20 जनवरी ( जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली। थाना फेज-8 क्षेत्र के…
Share to :

पंजाब सरकार की नई योजनाएं एसिड अटैक पीड़ितों की पेंशन बढ़ी, आशीर्वाद स्कीम में राहत

पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार ने सामाजिक कल्याण…
Share to :

झूठ और अन्याय की राजनीति को नकारें, सुशासन को मजबूत करें समराला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब( दैनिक खबरनामा) पंजाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…
Share to :