पंजाब 20 जनवरी ( जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली। थाना फेज-8 क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुंभड़ा में नगर निगम की एक महिला सफाई कर्मचारी से दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए।पीड़िता रीना, निवासी गांव बड़माजरा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगर निगम मोहाली में सफाई सेवक के पद पर कार्यरत है। 17 जनवरी को ड्यूटी के सिलसिले में वह गांव कुंभड़ा गई हुई थी। दोपहर के समय जब वह कुंभड़ा की एक गली में खड़ी थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति पैदल उसके पास आया और अचानक उसके कानों में पहनी सोने की बालियां झपट लीं।इसके बाद आरोपी पास ही खड़े अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार होने लगे। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल बंद हो जाने पर पीड़िता ने शोर मचाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोग एकत्र होने से पहले ही मोटरसाइकिल दोबारा स्टार्ट हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-8 पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :