पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग (पन्ने) मिले। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के पास से श्री गुटका साहिब बरामद हुए, जिनके कुछ पन्ने फटे हुए थे। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
चश्मदीदों के मुताबिक, गुस्साए कुछ लोगों ने कथित आरोपी की पिटाई भी की। बाद में उसे राजपुरा सिटी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लकी (निवासी मिर्च मंडी, राजपुरा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक गुरसिख परिवार से संबंध रखता है। आरोपी की मां ने दावा किया कि उसका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि लकी पहले स्वयं पाठी रह चुका है और परिवार गुरु घर का श्रद्धालु है, इसलिए वे ऐसी हरकत की कल्पना भी नहीं कर सकते।एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि बरामद किए गए श्री गुटका साहिब को पूरी मर्यादा और सम्मान के साथ गुरुद्वारा बाबा संगत सिंह में सुशोभित कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली आपसी रंज जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

SAS नगर (जगदीश कुमार)मोहाली में 1 जनवरी 2026 को हुए जानलेवा हमले…
Share to :

मोहाली में मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजीकरण की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

पंजाब 4 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…
Share to :

लालड़ू में पेड़ से बांधकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छापे के दौरान दो के पैर टूटे

पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली के गांव सरसीनी के…
Share to :

मोहाली में ‘साडे बुज़ुर्ग साडा मान’ के तहत बुज़ुर्गों के अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और कैबिनेट…
Share to :