दैनिक ख़बरनामा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 22 अप्रैल 2026
पंजाब गौ सेवा आयोग ने राज्य की सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एनजीओ संचालित गौशालाओं से अधिक से अधिक पशुओं को आश्रय देने की अपील की है। आयोग ने कहा कि इस कदम से सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा और आम लोगों की आवाजाही सुरक्षित बनेगी।आयोग के वाइस चेयरमैन श्री कीमती लाल भगत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सभी जिला सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को तुरंत पकड़कर गौशालाओं और कैटल पाउंड में भेजें।उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कार्य कर रही सोसायटियों को उपलब्ध फंड का उपयोग करते हुए कैटल पाउंड के ढांचे को मजबूत और विस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके और उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो।आयोग के अनुसार, पंजाब में इस समय 518 एनजीओ संचालित गौशालाएं हैं, जिनमें करीब 3.84 लाख पशु मौजूद हैं। इन संस्थाओं से अपनी क्षमता बढ़ाने और ज्यादा पशुओं को आश्रय देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को भी कैटल पाउंड का विस्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री भगत ने बताया कि उन्होंने पशुपालन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री राहुल भंडारी के साथ बैठक कर सभी जिलों और स्थानीय निकायों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि बेसहारा पशुओं की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग इस मुद्दे के समाधान के लिए पूरी तरह संकल्पित है और वे स्वयं जिलों का दौरा कर व्यवस्था को मजबूत करेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में युवती की आत्महत्या लिव-इन पार्टनर पर प्रताड़ना और शादी से इंकार का आरोप, केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब के मोहाली के सेक्टर-80 स्थित एक…
Share to :

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा, टोल प्लाजा पर खड़ी पिकअप में घुसी कार प्रिंसिपल, उनके बेटे समेत 3 की मौत

पंजाब 10 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बने चौलंग…
Share to :

बठिंडा से शुरू होगी एआई आधारित पेट्रोल पंपों की नई क्रांति, HMEL देशभर में खोलेगी 500 स्मार्ट फ्यूल स्टेशन

पंजाब 14 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बठिंडा स्थित…
Share to :

सिविल सर्जन ने एनसीडी और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

पंजाब 26 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सिविल सर्जन डॉ.…
Share to :