चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-33 में कारोबारी अजीत जैन के घर हुई करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती का मामला आठ साल बाद भी अनसुलझा है। लंबी जांच के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने जिला अदालत में इस केस की अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। अब इस रिपोर्ट पर एक मई को अदालत में सुनवाई होगी।घटना 10 जनवरी 2018 की शाम करीब 7:30 बजे की है। चार नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर अजीत जैन के घर में घुस आए थे। उस समय घर में उनकी बेटी खुशबू जैन और दो नौकर मौजूद थे। बदमाशों ने तीनों को गोली मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया और लॉकर की चाबी मांगी। विरोध करने पर खुशबू पर हमला किया गया। डर के चलते उसने लॉकर की चाबी सौंप दी।बदमाशों ने लॉकर खोलकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। वारदात के बाद खुशबू ने अपने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।जांच में सामने आया था कि आरोपी काले रंग की हुंडई सेंट्रो कार में आए थे और सभी ने मंकी कैप पहन रखी थी, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। वे करीब 20 मिनट तक घर में रहे और आपस में कम बातचीत कर इशारों में बात करते रहे। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
You May Also Like
उत्तर भारत के 8 प्रदेशों के भाजपा नेताओं का चंडीगढ़ में जुटान, ‘महाप्रशिक्षण अभियान 2026’ के तहत विशेष कार्यशाला आज
- Vishal
- February 16, 2026
चंडीगढ़ में जल्द मिलेगा रियायती वार्षिक पार्किंग पास, 4,000 रुपये का प्रस्ताव
- Vishal
- March 1, 2026
विटामिन C और प्रोबायोटिक से हैजा के इलाज में बड़ी उम्मीद, IMTECH चंडीगढ़ की रिसर्च में बड़ा खुलासा
- Vishal
- February 7, 2026
फर्जी पानी बिल का झांसा देकर सेना अधिकारी से 8.83 लाख की साइबर ठगी
- Vishal
- February 15, 2026