चंडीगढ़ 18 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह जिम से बाहर निकल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने आते ही प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 8 गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद उसके साथियों ने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर PGI चंडीगढ़ ले जाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।यह वारदात शहर के एक प्रमुख और व्यस्त इलाके में हुई है, जहां कई बड़े संस्थान और दफ्तर स्थित हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 9 साल में सबसे सर्द रात दर्ज

चंडीगढ़ 14 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ भीषण शीतलहर की चपेट में है।…
Share to :

चंडीगढ़ आपसी विवाद में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

चंडीगढ़ में 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया के पास…
Share to :

सेक्टर-17 प्लाजा अंडरपास में 39 बूथों की नीलामी शुरू, 5 अप्रैल तक आवेदन

चंडीगढ़ 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। Chandigarh Municipal Corporation ने सेक्टर-17…
Share to :

सेक्टर-33 डकैती मामला 8 साल बाद भी नहीं सुलझी डेढ़ करोड़ की लूट, पुलिस ने अदालत में दी अनट्रेस रिपोर्ट

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-33 में…
Share to :