दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 पटियाला पुलिस ने शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए बम धमाके की गुत्थी सुलझाते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार पेशेवर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा (मानसा), कुलविंदर सिंह बग्गा (मानसा), सतनाम सिंह सत्ता (तरनतारन) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (तरनतारन) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यही आरोपी सोमवार रात करीब 8:55 बजे शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके में शामिल थे, जिससे रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचा।
मंगलवार को पटियाला पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी कुलदीप सिंह चाहल और एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पटियाला में बड़ी नदी बांध रोड के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बम, दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस, आईईडी बनाने का सामान, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल सीमा पार बैठे आतंकी हैंडलरों और मलेशिया स्थित खालिस्तानी समर्थकों के संपर्क में था।डीआईजी के मुताबिक, इस मॉड्यूल का मुख्य सरगना प्रदीप सिंह खालसा है, जो खालिस्तानी विचारधारा से प्रभावित होकर “चलदा वहीर चक्रवर्ती, अटारिए” नामक संगठन चला रहा था। इनका मकसद पंजाब में बड़े पैमाने पर बम धमाके कर दहशत फैलाना और उग्रवाद को दोबारा जीवित करना था।इस मामले में थाना जीआरपी पटियाला और थाना कोतवाली पटियाला में विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और यूएपीए सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर विदेशी फंडिंग और आतंकी नेटवर्क के अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।
एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि समय रहते इस मॉड्यूल का पर्दाफाश कर बड़ी आतंकी वारदातों को टाल दिया गया है, जिससे जान-माल के बड़े नुकसान को रोका जा सका।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एस.ए.एस. नगर में गेहूं के नाड़ को आग न लगाने हेतु जागरूकता अभियान शुरू, पब्लिसिटी वैन रवाना

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 एस.ए.एस. नगर,कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, एस.ए.एस.…
Share to :

अर्मेनिया का फर्जी E-Visa दिखाकर 9.5 लाख की ठगी मोहाली परिवार से इमिग्रेशन कंपनी ने ऐंठे पैसे, आरोपी पर केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 मोहाली इमिग्रेशन के नाम पर ठगी के…
Share to :

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध सिविल सर्जन

पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सिविल सर्जन…
Share to :

जालंधर में दिनदहाड़े चोरी साइकिल सवार चोर गैस सिलेंडर और 5 हजार नकदी लेकर फरार

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 जालंधर में चोरी की घटनाएं थमने का…
Share to :