पंजाब 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके परिवार की खुलकर तारीफ करते हुए पंजाब की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान बिट्टू ने कहा कि सिद्धू परिवार ने हमेशा अपनी पार्टी का भला किया है, लेकिन कांग्रेस ने उनका उचित सम्मान नहीं किया और उनका इस्तेमाल किया।
हाल ही में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा भारतीय जनता पार्टी की बार-बार सराहना किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। इसी संदर्भ में जब बिट्टू से पूछा गया कि क्या वर्ष 2027 से पहले सिद्धू परिवार भाजपा में शामिल हो सकता है, तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस संबंध में न तो सिद्धू परिवार की ओर से कोई बातचीत चल रही है और न ही भाजपा की तरफ से कोई पहल की गई है।बिट्टू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने सिद्धू परिवार की लोकप्रियता और मेहनत का राजनीतिक लाभ तो उठाया, लेकिन समय आने पर उन्हें उचित समर्थन नहीं दिया। उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यदि समीकरण बदलते हैं तो इसका असर राज्य की सियासत पर जरूर पड़ेगा। फिलहाल, बिट्टू के बयान ने संभावनाओं के दरवाजे तो खोले हैं, लेकिन औपचारिक रूप से किसी भी तरह की राजनीतिक बातचीत से इनकार किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जेल में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों-मजीठिया मुलाकात पर AAP नेता तलबीर गिल का बड़ा दावा, बोले इसके पीछे BJP की साजिस

पंजाब 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब आम आदमी पार्टी के…
Share to :

मोहाली जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

मोहाली 8 जनवरी ( जगदीश कुमार)पंजाब में एक बार फिर बम धमकी…
Share to :

पंजाब में पहली बार रविवार को पेश होगा बजट, 13-15 मार्च को मोहाली में ‘इन्वेस्ट पंजाब’

पंजाब 24 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का…
Share to :

₹7 के लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत: पंजाब के किसान को मिला ₹1 करोड़ का इनाम, बोले गुरु साहिब की कृपा है

पंजाब 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) फतेहगढ़ साहिब जिले से एक चौंकाने…
Share to :