पंजाब 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मजीठा विधानसभा सीट से उम्मीदवार तलबीर सिंह गिल ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच जेल में हुई मुलाकात को लेकर बड़ा बयान दिया है। तलबीर गिल ने दावा किया कि यह पूरी मुलाकात भाजपा की रणनीति के तहत करवाई गई है और इसके पीछे कोई बड़ा मकसद छिपा हुआ है।तलबीर गिल ने कहा कि “पूरे पंजाब को पता है कि बाबा जी जेल में किस वजह से गए थे। यह कोई सामान्य मुलाकात नहीं थी। आने वाले दिनों में इस मीटिंग से जुड़े कई बड़े खुलासे होंगे।” उन्होंने कहा कि जब इतनी चर्चित हस्तियां जेल में मिलती हैं तो निश्चित रूप से इसके पीछे कोई गंभीर बातचीत होती है।वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस मुलाकात को लेकर किए गए ट्वीट पर भी तलबीर गिल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कुछ भी गलत नहीं कहा और कानून के तहत फैसला अदालत करेगी, न कि कोई डेरा प्रमुख।गौरतलब है कि हाल ही में बिक्रम मजीठिया को जेल से जमानत पर रिहा किया गया है। रिहाई के बाद मजीठिया ने पंजाब सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं जेल से बाहर आने से ठीक एक दिन पहले बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों उनसे मिलने पहुंचे थे। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि जेल में बाबा जी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ समझौता किया गया और उनकी सिक्योरिटी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026