दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 3 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 29 में मंडल स्तर का 24 घंटे का विशेष प्रशिक्षण वर्ग 4 अप्रैल (शनिवार) से आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सेक्टर 40 स्थित शारदा सर्वहितकारी स्कूल में होगा, जो शनिवार सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर रविवार सुबह 11:00 बजे तक चलेगा।इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल कार्यकारिणी, मंडल टीम, बूथ प्रधान, शक्ति केंद्र इंचार्ज, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारीगण की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। कार्यक्रम को आवासीय स्वरूप दिया गया है, जिसमें प्रतिभागियों के लिए भोजन और रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।आयोजकों के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक कौशल, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस पहल को संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे पूरे 24 घंटे का समय निकालकर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें और समय का विशेष ध्यान रखें। आयोजन के साथ देशभक्ति की भावना को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसमें “देश के लिए जियो, देश के लिए सोचो जैसे संदेशों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा।जिला अध्यक्ष रेखा सूद और मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य “एक लक्ष्य, एक संकल्प, मजबूत संगठन, विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026