पंजाब 9 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Mohali में लंबे समय से लटके पड़े World Trade Center Chandigarh Mohali प्रोजेक्ट को लेकर करीब 1200 खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर चंडीगढ़ मोहाली अलॉटीज एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में खरीदार साइट पर एकत्र हुए और बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने Punjab Government, Real Estate Regulatory Authority India (रेरा) और Greater Mohali Area Development Authority (गमाडा) से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस वालिया और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 में इस प्रोजेक्ट को विकसित करने की अनुमति मिली थी। बिल्डर ने दफ्तरों और व्यावसायिक इकाइयों के नाम पर लगभग 1200 अलॉटियों से करीब 432 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की। आरोप है कि इनमें से 70 प्रतिशत से अधिक खरीदार अपनी पूरी रकम जमा कर चुके हैं, लेकिन वर्ष 2020 के बाद से निर्माण कार्य लगभग पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।
खरीदारों का कहना है कि प्रमोटर ने एस्क्रो अकाउंट के नियमों का पालन नहीं किया और जमा किए गए पैसों का सही इस्तेमाल नहीं किया गया। प्रदर्शन कर रहे अलॉटियों ने रेरा और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो आज 1200 मध्यम वर्गीय परिवारों की जीवनभर की कमाई खतरे में नहीं पड़ती।प्रदर्शन के दौरान एएस वालिया, एके मेहता, मनजीत सिंह और नवनीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाया तो अलॉटी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि अब सरकार के सामने 1200 परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

6.05 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पंजाब 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के माननीय सीनियर कप्तान पुलिस,…
Share to :

चंडीगढ़ में KMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 19 मार्च से अमृतसर में पहला मोर्चा शुरू

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में बैठक के…
Share to :

मनीमाजरा के मोटर मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 39 अवैध व लावारिस वाहन जब्त

चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के चंडीगढ़। नगर निगम…
Share to :

पीएनबी फ्रॉड केस में बड़ा खुलासा 2,434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, हरियाणा सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

चंडीगढ़ 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने…
Share to :