महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है।शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस पूरे मामले को ‘रहस्यमय’ बताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं।संजय राउत ने कहा कि अजित पवार जैसे कद्दावर और अनुभवी नेता की इस तरह अचानक विमान दुर्घटना में मौत होना कई शंकाओं को जन्म देता है और इस पर सवाल उठना स्वाभाविक है।संजय राउत ने कहा,“अजित पवार का जो एक्सीडेंट हुआ है,उस पर सवाल तो उठेंगे ही और उठने भी चाहिए।यह कहना कि जांच करेंगे और रिपोर्ट देंगे,इससे सच सामने नहीं आएगा।इस मौत के पीछे कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है।”उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह महज एक दुर्घटना नहीं लगती,बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है।उन्होंने आगे दावा किया कि अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि वह ‘पुराने घर’ में लौटना चाहते हैं,जिसे राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा था।राउत के अनुसार,इसके बाद बीजेपी से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया और कहा गया कि सिंचाई घोटाले की फाइल अभी पूरी तरह बंद नहीं हुई है।संजय राउत ने आरोप लगाया कि अजित पवार ने इस धमकी का जवाब देते हुए कहा था,“मेरी बात छोड़ दीजिए,आपके सिंचाई घोटाले की फाइल मेरे पास है।”राउत का कहना है कि इस बातचीत के महज 10 दिन बाद अजित पवार की रहस्यमय तरीके से विमान हादसे में मौत हो जाती है।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,“इसका क्या मतलब निकाला जाए?क्या यह सिर्फ संयोग है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है?”संजय राउत ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और देश को पता चले कि वास्तव में अजित पवार की मौत कैसे हुई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भारत-नेपाल सीमा पर तीन अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी भारतीय मुद्रा बरामद

बिहार रक्सौल 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा )भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल कस्बे…
Share to :

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना ऑनलाइन गेम के टास्क के बाद तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा’

गाजियाबाद चार्ट फरीदाबाद ( दैनिक बनाना ) गाजियाबाद में एक दिल दहला…
Share to :

नववर्ष पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन, जूनियर टीम ने जीत दर्ज की

जयपुर 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा) रोहित क्रिकेट क्लब कठपुतली नगर, जयपुर की…
Share to :

मां के दूध तक पहुंचा एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का खतरा, पीजीआई के शोध में चौंकाने वाला खुलासा

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 बिना जरूरत एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल अब…
Share to :