उत्तर प्रदेश 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में सड़क सुरक्षा माह–2026 का समापन समारोह नुमाइश ग्राउंड, पनवड़िया में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सैना तथा पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। स्टेकहोल्डरों, स्काउट-गाइड एवं एनसीसी के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों के साथ गोष्ठियाँ तथा पेट्रोल पम्पों पर “नो हेल्मेट–नो फ्यूल” अभियान संचालित किया गया।इसके साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर गांव-गांव सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। होल्डिंग, पम्पलेट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से ब्लॉक व तहसील स्तर पर यातायात नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस दौरान हेल्मेट न पहनने पर 1030, सीट बेल्ट 340, मोबाइल फोन उपयोग 217, नशे में वाहन चलाने पर 17, ओवर स्पीड 275, ओवर लोडिंग 70, रॉन्ग साइड 204, अवैध पार्किंग 130, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन 92, एचएसआरपी 115 एवं बिना फिटनेस 80 चालान किए गए।कार्यक्रम में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इम्पैक्ट कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज,स्वार, विभिन्न इंटर कॉलेजों एवं व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, रील एवं चित्रकला के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 49 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।समापन समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों, स्टेकहोल्डरों, समाजसेवियों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), यात्रीकर/मालकर अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी,एनएचएआई-87 के प्रोजेक्ट मैनेजर, एआरएम, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संदीप सोनी सहित बस ऑपरेटर, ट्रक यूनियन, एनजीओ प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गुजरात अमिताभ बच्चन की जमीन की कीमत 30 गुना बढ़ने का दावा, ₹7 करोड़ की खरीद अब ₹210 करोड़ तक पहुंचने की चर्चा

गुजरात 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा) गांधीनगर जिले के शाहपुर इलाके में सुपरस्टार…
Share to :

सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, गोगुंडा कैंप क्षेत्र से नक्सलियों का हथियार विस्फोटक डंप बरामद

सुकमा 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान…
Share to :

प्रदेश के 11 नगर निगमों में पहली बार पर्यावरण इंजीनियर तैनात, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छ वायु पर होगा फोकस

उत्तराखंड 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड के प्रदेश के शहरी…
Share to :

राजस्थान के बूँदी में वार्ड नंबर 43 को मिली विकास की सौगात, बीबनवा रोड पर सड़क उद्घाटन के साथ जनविश्वास का उत्सव

राजस्थान 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान। राजस्थान के बूँदी जिले के…
Share to :