नई दिल्ली 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी साहस, करुणा और बलिदान की सजीव प्रतिमूर्ति थे। उनका जीवन और शिक्षाएं सत्य, न्याय और धर्म के लिए दृढ़ता से खड़े होने की प्रेरणा देती हैं तथा मानव गरिमा की रक्षा का मार्ग दिखाती हैं।पीएम मोदी ने इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की अपनी पूर्व यात्रा की स्मृतियों को भी साझा किया। तस्वीरों में प्रधानमंत्री को गुरुद्वारे में अरदास करते, जोड़ा साहिब के दर्शन करते और सेवादारों के साथ लंगर सेवा करते देखा गया।इधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गुरु साहिब को ‘सरबंस दानी’ और खालसा पंथ का संस्थापक बताते हुए कहा कि उनका जीवन शौर्य, त्याग और आध्यात्मिक चेतना का अद्वितीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के सत्य, सेवा और बलिदान के सिद्धांतों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।उल्लेखनीय है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 1666 में पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर समानता, न्याय और साहस का संदेश दिया तथा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग प्रशस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में 429 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 62 फर्जी फर्में जांच के घेरे में

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026. पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी…

सीएसआर नियमों में बड़ा बदलाव, सामाजिक उद्यमों को मिलेगा नया वित्तीय सहारा

कंपनियां अब अपने वार्षिक सीएसआर बजट का 10 प्रतिशत तक सामाजिक स्टॉक…

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल नहीं दी आसाराम को अंतरिम जमानत, स्वास्थ्य के आधार पर राहत पर फैसला टला

दैनिक खबरनामा | 6 अगस्त 2026, नई दिल्ली: जोधपुर में नाबालिग से…

चंबा में बड़ा बस हादसा: सड़क से खाई में गिरी निजी बस, 7 की मौत; 11 यात्री घायल

दैनिक खबरनामा | 8 अगस्त | चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले…