चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते तीन-चार युवकों ने एक युवक का किडनैप कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि आरोपी जबरन युवक को बाइक पर बैठाकर जीरकपुर की ओर ले गए और रास्ते में ही उसके साथ जमकर मारपीट की।
पुलिस के अनुसार,आरोपियों ने युवक को लोहे की सरियों से बुरी तरह पीटा,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे डेराबस्सी की तरफ ले गए,जहां उसकी हालत और बिगड़ गई और युवक ने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान हल्लोमाजरा निवासी युवक के रूप में हुई है। परिवार ने बताया कि मृतक की दो महीने बाद शादी होने वाली थी, लेकिन अचानक हुई इस वारदात ने पूरे घर में मातम पसरा दिया।बताया जा रहा है कि यह हमला भाई के जन्मदिन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :