पंजाब 6 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन जीरकपुर ने 7 फरवरी को दिरबा अनाज मंडी में होने वाले पंजाब स्तरीय धरने में शामिल होने का फैसला किया है। इसको लेकर वीरवार को जीरकपुर में यूनियन की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें धरने को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।यह धरना संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बिजली संशोधन बिल, कृषि बीज संशोधन बिल, मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव, लेबर कोड तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगों को लेकर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डिवीजन प्रधान अमनिंदर सिंह और उप प्रधान रोहित शर्मा ने की।
बैठक में सर्कल मोहाली के सर्कल सचिव एकम सिद्धू ने कहा कि चुनावों के दौरान पंजाब सरकार ने किसानों, कर्मचारियों और मजदूरों से कई वादे किए थे, लेकिन चार साल बीतने के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लाए जा रहे विभिन्न संशोधन बिलों से किसान, मजदूर, कर्मचारी और आम लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी के विरोध में पंजाबभर के कर्मचारी और मजदूर संगठन आंदोलन कर रहे हैं।
एकम सिद्धू ने बढ़ती महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने श्रम कानूनों के अनुसार निर्धारित वेतन देने की मांग दोहराई और कहा कि कई बार आग्रह के बावजूद सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया।यूनियन नेताओं ने जीरकपुर क्षेत्र के सभी कच्चे कर्मचारियों से अपील की कि वे 7 फरवरी को अपने परिवारों सहित दिरबा अनाज मंडी पहुंचकर शांतिपूर्ण धरने में शामिल हों। बैठक में राजिंदर कुमार, अवतार सिंह, तरसेम सिंह, मनजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं: राजा वड़िंग

जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट एवं वकील की हत्या पर जताया रोष, मुख्यमंत्री…
Share to :

मोहाली नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की खुली हत्या हुई : बलबीर सिद्धू

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 30 मई : पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ…
Share to :

पंजाब के सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षा का महा उत्सव’, 20 लाख से अधिक अभिभावकों ने मेगा पीटीएम में की शिरकत

राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में पंजाब के शीर्ष स्थान का जश्न, 19 हजार…
Share to :

फगवाड़ा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, सूचना अधिकार कार्यकर्ता को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | फगवाड़ा 30, मई : पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र…
Share to :