दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 अमृतसर शहर के जंडियाला गुरु इलाके में लंगर के ₹21 हजार के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करियाना स्टोर मालिक ने कथित तौर पर घर में घुसकर बाप-बेटे पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार, बलविंदर सिंह और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह ने लंगर के लिए करियाना स्टोर से सामान लिया था। उन्होंने दुकानदार को 10 अप्रैल तक पैसे देने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं कर पाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।बताया जा रहा है कि दुकानदार अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और पैसे न मिलने पर जबरन बाइक व अन्य सामान ले जाने लगा। जब बलविंदर और उनके बेटे ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली बलविंदर के पैर में और दूसरी गुरप्रीत की बाजू में लगी।गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल पिता-पुत्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने बताया कि मामला आपसी लेन-देन और पुरानी रंजिश से जुड़ा है। घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :