बिजयनगर 8 जनवरी (दैनिक खबरनामा) विजयनगर
आगामी बजट की प्रमुख जनहितकारी मांगों को शामिल कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल बिजयनगर के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत को विकास मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बिजयनगर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इनमें बिजयनगर तहसील को उपखंड कार्यालय में क्रमोन्नत करने, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय (पॉलीक्लिनिक) की स्थापना, न्यायालय को उच्च स्तर पर उन्नयन, सीईओ कार्यालय, राजकीय खेल मैदान,अ’श्रेणी आयुर्वेद चिकित्सालय तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (XEN) कार्यालय की स्थापना शामिल है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी ने कहा कि यदि इन सुविधाओं को बजट में स्वीकृति मिलती है, तो इससे न केवल बिजयनगर शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इससे प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार होगा, स्वास्थ्य और खेल ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा बिजली व्यवस्था से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।
विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बिजयनगर की विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें आगामी बजट में शामिल कराने के लिए संबंधित स्तर पर पूरा प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भाजपा सरकार बनने पर साकार होंगे महापुरुषों के सपने, विवेकानंद से श्यामा प्रसाद मुखर्जी तक के आदर्शों पर चलेगा नया बंगाल

कोलकाता 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि…
Share to :

चोट से जूझकर वापसी को तैयार श्रेयस अय्यर, बोले- 7 किलो वजन घटा लेकिन अब नजर सिर्फ ट्रॉफी पर

दैनिक खबरनामा 21 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) Shreyas Iyer एक बार फिर…
Share to :

संकट से शादी सीजन फीका, होटल इंडस्ट्री को भारी नुकसान

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 गैस की किल्लत का असर अब सीधे…
Share to :

30 साल की किस्मत रंग लाई रिटायर्ड पोस्टमास्टर ने जीते 6 करोड़

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किस्मत…
Share to :