पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बठिंडा में किसान संगठनों और पंजाब पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 400 से 500 अज्ञात किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामले जिले के 5 अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई सड़क जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे आरोपों के तहत की है।जानकारी के मुताबिक किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के नेतृत्व में जेल में बंद किसान नेताओं बलदेव सिंह चौके और शगनदीप सिंह जियूँद की रिहाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे।
मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग की, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करने की कार्रवाई करनी पड़ी।पुलिस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात ठप रहा। वहीं, प्रदर्शन के दौरान कई किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं: राजा वड़िंग

जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट एवं वकील की हत्या पर जताया रोष, मुख्यमंत्री…
Share to :

मोहाली नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की खुली हत्या हुई : बलबीर सिद्धू

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 30 मई : पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ…
Share to :

पंजाब के सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षा का महा उत्सव’, 20 लाख से अधिक अभिभावकों ने मेगा पीटीएम में की शिरकत

राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में पंजाब के शीर्ष स्थान का जश्न, 19 हजार…
Share to :

फगवाड़ा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, सूचना अधिकार कार्यकर्ता को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | फगवाड़ा 30, मई : पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र…
Share to :