नई दिल्ली 6 जनवरी 2026(दैनिक ख़बरनामा ) भारतीय सेना ने ब्रिटिश शासनकाल से जुड़े प्रतीकों को हटाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए देशभर की छावनियों और सैन्य संस्थानों में पुराने 246 नाम बदल दिए हैं। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक यह कदम भारतीय सैन्य इतिहास, वीरता पुरस्कार विजेताओं और देश के महान सैन्य नायकों को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।सेना द्वारा किए गए इस नाम परिवर्तन अभियान के तहत कुल 124 सड़कों, 77 आवासीय कॉलोनियों, 27 इमारतों व सैन्य सुविधाओं और 18 अन्य संपत्तियों जैसे पार्क, ट्रेनिंग जोन, खेल मैदान, गेट और हेलिपैड के नाम बदले गए हैं।अधिकारियों के अनुसार, इस प्रक्रिया में उन नामों को हटाया गया है जो ब्रिटिश काल की पहचान से जुड़े थे और उनकी जगह भारतीय सैनिकों व सैन्य नेतृत्व से प्रेरित नाम रखे गए हैं।दिल्ली कैंट में स्थित किर्बी प्लेस को अब केनुगुरुसे विहार नाम दिया गया है, जबकि मॉल रोड का नाम बदलकर अब अरुण खेतरपाल मार्ग कर दिया गया है। वहीं अंबाला कैंट की पैटरसन रोड क्वार्टर्स को अब धन सिंह थापा एन्क्लेव के नाम से जाना जाएगा।
सेना के इस निर्णय को भारतीय सैन्य परंपरा और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रेरा की तर्ज पर प्रॉपर्टी डीलरों को अधिकृत करे चंडीगढ़ प्रशासन

चंडीगढ़ 19 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी कारोबार को पारदर्शी और सुव्यवस्थित…
Share to :

ब्रेकिंग न्यूज़ | 77वें गणतंत्र दिवस पर जालोर में भव्य समारोह, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया ध्वजारोहण

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के जालोर जिले में 26…
Share to :

मां के दूध तक पहुंचा एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का खतरा, पीजीआई के शोध में चौंकाने वाला खुलासा

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 बिना जरूरत एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल अब…
Share to :

नववर्ष पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन, जूनियर टीम ने जीत दर्ज की

जयपुर 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा) रोहित क्रिकेट क्लब कठपुतली नगर, जयपुर की…
Share to :