पंजाब 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) मोहाली में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने पंजाब पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए डीजीपी से विस्तृत जवाब तलब किया है।
अदालत ने मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने पूछा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक से जुड़े अधिकारी को मोहाली जैसे संवेदनशील जिले में तैनात करने का क्या आधार था।हाईकोर्ट ने एसएसपी कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग, चौकीदार की पिटाई और जेलों में अपराधियों के नेटवर्क को गंभीर मुद्दा बताते हुए डीजीपी को हलफनामे सहित रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि पेट्रोलिंग व्यवस्था, चेक पोस्टों पर तैनात पुलिस बल और वीआईपी सुरक्षा में लगाए गए कर्मचारियों का पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाए।खंडपीठ ने कहा कि हालात चिंताजनक हैं और पुलिस की निष्क्रियता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि मोहाली कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े कर्मचारी की पिटाई कर जबरन घुसपैठ हुई, लेकिन सीजेएम के आदेशों के बावजूद आठ महीने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए डीजीपी गौरव यादव को अदालत ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कदम नहीं उठाए तो कोर्ट को स्वयं आदेश पारित करने पड़ेंगे। डीजीपी ने बताया कि फायरिंग मामले में शूटरों की पहचान कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।डीजीपी ने यह भी जानकारी दी कि अब तक 7,000 से अधिक हथियार सील किए गए हैं और 700 से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इसके अलावा 1,100 से अधिक वसूली मामलों में केस दर्ज किए गए हैं।हाईकोर्ट ने फिरौती मामलों में केवल रिकवरी की दलील को खारिज करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी से बचने जैसा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध और गैंगवार पर नियंत्रण पाना पुलिस का संवैधानिक दायित्व है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार, बाहर शुरू की पैरेलल कार्यवाही; हुड्डा बोले सड़क पर भी करेंगे विरोध

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ हरियाणा सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट-2026 में दिखी पंजाब की मेहमाननवाज़ी और संस्कृति की झलक, निवेशकों ने की सराहना

पंजाब 15 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट-2026 केवल उद्योग…
Share to :

एस.ए.एस. नगर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि सखियों की बैठक, 20 कृषि सखियों और 1250 किसानों का चयन

पंजाब 6 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के जिले में प्राकृतिक खेती…
Share to :

मोहाली में घर-घर से अलग-अलग कचरा संग्रहण की शुरुआत, विधायक कुलवंत सिंह करेंगे अभियान का शुभारंभ

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब सरकार की पर्यावरण-अनुकूल और दूरदर्शी…
Share to :