दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 पंजाब में करीब चार साल बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) के पद पर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य सरकार ने 14 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों की सूची संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दी है। इस सूची में वर्तमान कार्यकारी DGP गौरव यादव का नाम भी शामिल है, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।सरकार द्वारा भेजे गए पैनल को बैच के आधार पर तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। 1992 बैच में गौरव यादव, शरद सत्या चौहान, कुलदीप सिंह और हरप्रीत सिंह सिद्धू शामिल हैं। वहीं 1993 बैच में गुरप्रीत कौर देव, जितेंद्र कुमार जैन और शशि प्रभा द्विवेदी को जगह दी गई है। इसके अलावा 1994 बैच में सुधांशु शेखर श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार सिन्हा, अमरदीप सिंह राय, वी. नीरजा, अनिता पुंज, नरेश कुमार और राम सिंह के नाम शामिल हैं।कुछ वरिष्ठ अधिकारी इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। 1989 बैच के सामंत गोयल ने इस पद के लिए अपनी अनिच्छा जताई है, जबकि अर्पित शुक्ला और ईश्वर सिंह सेवानिवृत्ति के करीब होने के कारण पैनल में शामिल नहीं किए गए।नियुक्ति प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार पहले योग्य अधिकारियों की सूची UPSC को भेजती है। इसके बाद UPSC की एक समिति सीनियरिटी, अनुभव और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर तीन अधिकारियों का फाइनल पैनल तैयार करती है। इस समिति में UPSC अध्यक्ष, केंद्रीय गृह सचिव, राज्य के मुख्य सचिव, मौजूदा DGP और केंद्रीय पुलिस संगठन का एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल होता है।गौरतलब है कि Supreme Court of India ने हाल ही में कार्यवाहक DGP की लंबी व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद UPSC के रिमाइंडर मिलने पर पंजाब सरकार ने अब स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026