चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार ) चंडीगढ़।
भारतीय जनता पार्टी,चंडीगढ़ के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजेश पासवान ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लोकतंत्र,संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है,जो हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।राजेश पासवान ने अपने संदेश में कहा कि 26 जनवरी 1950 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है,जब देश ने अपना संविधान अपनाकर एक सशक्त गणराज्य के रूप में नई पहचान बनाई।यह दिन संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, आत्मनिर्भरता
और सामाजिक समरसता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हर नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।
राजेश पासवान ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के
प्रति समर्पण और सेवा का संकल्प लेने का अवसर है।अंत
में उन्होंने चंडीगढ़ वासियों को पुनः गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की तरक्की, शांति और समृद्धि की कामना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ का कचरा पंजाब के खाली इलाकों में फेंकने का आरोप, सीनियर डिप्टी मेयर ने जांच की मांग की

चंडीगढ़ 11 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़-मोहाली पंजाब के खाली इलाकों में चंडीगढ़ के…
Share to :

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर डिलीवरी देने जा रहे युवक की मौत, भाई का आरोप—गाड़ी में शराब की बोतलें, पुलिस ने रात भर नहीं की कार्रवाई

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी…
Share to :

ट्राई-सिटी में पहली बार स्कूल परिसर में ड्रोन शो, सेंट पीटर्स स्कूल में AI-रोबोटिक्स लैब की भी शुरुआत

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी…
Share to :

चंडीगढ़ पीजीआई में सुपर-स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने को मंजूरी, 68 नई सीटों से मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 Postgraduate Institute of Medical Education and Research…
Share to :