चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़।भारतीय जनता पार्टी,चंडीगढ़ की युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रिया पासवान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र की शक्ति, संविधान की गरिमा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है।प्रिया पासवान ने कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। गणतंत्र दिवस केवल झंडा फहराने या परेड देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर है।उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और राष्ट्र की प्रगति युवाओं की सोच, ऊर्जा और संकल्प पर निर्भर करती है। युवाओं को चाहिए कि वे संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।प्रिया पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, तकनीकी विकास और वैश्विक मंच पर नई पहचान की ओर आगे बढ़ रहा है। इस यात्रा में युवाओं की भागीदारी देश को और मजबूत बनाएगी।अंत में उन्होंने चंडीगढ़ वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :