31 दिसंबर (जगदीश कुमार)रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से नाराज़ होकर सोमवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने इजायल (Ejyle) कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर जमकर नारेबाज़ी की और जल्द वेतन भुगतान की मांग की।आउटसोर्स कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा पिछले दो महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले भी कंपनी की ओर से कभी मनमाने तरीके से वेतन में कटौती की जाती रही है, तो कभी भुगतान में लगातार देरी होती रही है। अब हालात यह हैं कि दो महीने से वेतन पूरी तरह बंद है।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई, किराया और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना बेहद मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के अनुसार इस समस्या से करीब 1200 आउटसोर्स कर्मचारी प्रभावित हैं, जो अस्पताल में विभिन्न सेवाओं से जुड़े हुए हैं।
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आया, हालांकि कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भीनमाल में माघ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रीमाल पूजन और दीप आरती से गूंजा शहर

राजस्थान 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के भीनमाल शहर में दो…
Share to :

सोनू शाह हत्याकांड में जांच पर बड़ा सवाल सात साल बाद भी मुख्य गवाह जोगिंदर सिंह लापता

चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के चर्चित सोनू शाह हत्याकांड…
Share to :

सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस, बाघ महोत्सव व देश के पहले अमरूद महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

राजस्थान 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान सवाई माधोपुर।सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना…
Share to :

चौंकाने वाला बयान LPG अफवाह फैलाने वालों पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं कुछ लोग

नई दिल्ली 12 मार्च( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली में आयोजित एक…
Share to :