चंडीगढ़ | 32 दिसंबर (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-26 क्लब के बाहर देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब फूल बेचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, घायल भाइयों की पहचान राहुल और हनी, निवासी बापूधाम कॉलोनी (सेक्टर-26) के रूप में हुई है। दोनों युवक रात के समय सेक्टर-26 क्लब के बाहर फूल बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर उनका मलोया कॉलोनी निवासी इमरान से विवाद हो गया।फूल लगाने को लेकर हुआ विवादहनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इमरान अक्सर उसी इलाके में फूल बेचने आता था। शुक्रवार रात उसने दोनों भाइयों को वहां फूल न लगाने को कहा। जब उन्होंने मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में इमरान ने पहले राहुल पर चाकू से हमला किया। राहुल को बचाने आए हनी पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया।
हमले के बाद दोनों भाई खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल अवस्था में उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन देर रात होने के कारण मौके पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।
एक की हालत गंभीर, PGI रेफर घटना के बाद दोनों घायलों को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राहुल की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं हनी को प्राथमिक इलाज के बाद अगले दिन छुट्टी दे दी गई।घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना सेक्टर-26 स्थित होने के बावजूद देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :