उत्तर प्रदेश 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बदायूँ पुलिस की साइबर टीम और थाना अलापुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए आमजन के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को लेकर परेशान नागरिकों के चेहरों पर उस समय खुशी लौट आई, जब उन्हें उनके कीमती मोबाइल वापस सौंपे गए।जानकारी के अनुसार, थाना अलापुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन को लेकर नागरिकों द्वारा थाने और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बदायूँ पुलिस की साइबर टीम ने आधुनिक तकनीक और सर्विलांस की मदद से मोबाइल ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।पुलिस ने कुल 47 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सत्यापन के बाद सुपुर्द किए गए।मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने बदायूँ पुलिस, साइबर टीम और थाना अलापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि मोबाइल में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, निजी तस्वीरें और जरूरी जानकारियां थीं, जिनके खो जाने से वे बेहद परेशान थे। मोबाइल वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए साइबर सेल लगातार कार्य कर रही है और आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बदायूँ पुलिस के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह कार्रवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तराखंड होम स्टे नियमों में बड़ा बदलाव, अब केवल स्थायी निवासियों को मिलेगा योजना का लाभ

उत्तराखंड 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तराखंड देहरादून। पर्यटन व्यवसाय को स्थानीय लोगों…
Share to :

संघ के शताब्दी वर्ष पर राजस्थान के जेतावाड़ा में भव्य हिन्दू सम्मेलन, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

राजस्थान 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा राष्ट्रीय) राजस्थान स्वयंसेवक संघ के शताब्दी…
Share to :

झाबुआ में पुलिस का बड़ा एक्शन, रात भर चली कांबिंग गश्त से बदमाशों में हड़कंप

मध्य प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) प्रदेश के जिले में अपराध…
Share to :

गंगनहर बंदी को लेकर श्रीगंगानगर में उच्च स्तरीय बैठक, सिंचाई व पेयजल व्यवस्था पर मंथन

राजस्थान 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) श्री गंगानगर गंगनहर में प्रस्तावित बंदी को…
Share to :