नई दिल्ली 22 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और आदतन नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने मोटर वाहन नियमों में बड़ा संशोधन किया है। अब यदि कोई चालक एक साल में पांच या उससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।नए नियमों के तहत, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) या जिला परिवहन कार्यालय (DTO) को यह अधिकार दिया गया है कि वे बार-बार नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर सकें। हालांकि, लाइसेंस निलंबन से पहले चालक को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा।किन उल्लंघनों पर होगा एक्शन?मोटर वाहन अधिनियम के तहत फिलहाल 24 तरह के ट्रैफिक उल्लंघनों को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इनमें शामिल हैं तेज रफ्तार में वाहन चलाना ओवरलोडिंग बिना हेल्मेट या सीट बेल्ट वाहन चलाना
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना सार्वजनिक स्थान पर गलत तरीके से पार्किंग
वाहन चोरी या सवारी से झगड़ा यदि इनमें से किसी भी पांच नियमों को एक साल में तोड़ा गया, तो ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो सकता है।1 जनवरी से लागू हुआ नया प्रावधान बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1 जनवरी से यह नियम प्रभावी हो गया है। सड़क परिवहन मंत्रालय का मानना है कि इस कदम से सड़क हादसों में कमी आएगी और यातायात अनुशासन मजबूत होगा।
सरकार का कहना है कि यह फैसला यातायात व्यवस्था सुधारने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

युवा नेतृत्व और विकास के मुद्दों पर मंथन भूपेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज से की मुलाक़ात

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। युवा नेता भूपेंद्र सिंह शेखावत…
Share to :

रायगंज में राहुल गांधी की रैली से पहले हेलीपैड में तोड़फोड़, कांग्रेस ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले…
Share to :

देहरादून में फर्जी पहचान का बड़ा नेटवर्क उजागर बांग्लादेशियों को ‘भारतीय’ बनाने वाले सी एस सी जांच के घेरे में

उत्तराखंड 12 जनवरी (अपनी खबरनामा) उत्तराखंड के देहरादून में बांग्लादेशी नागरिकों को…
Share to :

बुरहानपुर में धर्मांतरण के प्रयास का बड़ा मामला, नए साल की पार्टी के बहाने आदिवासियों को बुलाने का आरोप, 6 लोगों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत…
Share to :