पंजाब 4 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। थाना सोहाणा क्षेत्र के गांव सोहाना में एक हेयर सैलून पर हमला कर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में राम अवतार सिंह उर्फ हरमन (19) निवासी गांव सोहाना ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ गांव में स्थित वर्ड्स हेयर सैलून में काम करता है। 27 जनवरी 2026 को वह अपने सैलून मालिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के साथ दुकान में मौजूद था।
हरमन के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे आकाशदीप सिंह निवासी गांव भागोमाजरा अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ सैलून में आया। आरोप है कि सभी के हाथों में डंडे-सोटे और अन्य हथियार थे। आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर हरमन व उसके मालिक के साथ मारपीट की।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने सैलून में जमकर तोड़फोड़ भी की, जिससे काफी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि यह हमला एक दिन पहले बाजार में हुए विवाद की रंजिश के चलते किया गया।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना सोहाणा पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

न्यू चंडीगढ़ ग्रोथ कॉरिडोर को मिली रफ्तार, होमलैंड ने मुल्लांपुर में खरीदी 11 एकड़ जमीन

पंजाब 17 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली जिले क्षेत्र के रियल…
Share to :

पंजाब में जनगणना की तैयारी पूरी, 15 मई से शुरू होगा पहला चरण

पंजाब 13 फ़रवरी (दैनिक खबरनामा )पंजाब सरकार ने राज्य में जनगणना की…
Share to :

मोहाली में सीएम दी योगशाला से बढ़ रही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

दैनिक ख़बरनामा 7 मई 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), सरकार की…
Share to :

लुधियाना में जायदाद के लालच में पत्नी बनी मास्टरमाइंड, बेटे से कराई पति की हत्या

पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना जिले के…
Share to :