उत्तर प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)कन्नौज जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दोनों कैदियों को पकड़ने वाले को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।बताया गया है कि मंगलवार को जिला जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार हो गए थे। फरार कैदियों की पहचान तालग्राम निवासी अंकित और ठठिया निवासी डंपी उर्फ शिवा के रूप में हुई है। दोनों कैदी कंबल की रस्सी बनाकर जेल की दीवार पार कर भाग निकले।घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कर दी है और फरार कैदियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026