हिमाचल( दैनिक खबरनामा )हिमाचल कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया जहां तेजी से आगे बढ़ रही है, वहीं गगल–कछियारी फोरलेन परियोजना की अलाइनमेंट और सरकार के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) प्लान को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से इन दोनों मुद्दों पर कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है, जिससे सैकड़ों कारोबारी और दुकानदार असमंजस में हैं।जानकारी के अनुसार, गगल क्षेत्र में करीब 600 दुकानें हवाई अड्डा विस्तार की जद में आ रही हैं। इसके अलावा चार होटल, दो मॉल, लगभग 150 वर्कशॉप और चार फर्नीचर शोरूम भी प्रभावित होंगे। वर्तमान में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया के तहत करीब 1050 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
दूसरी बार विस्थापन का डर प्रभावित दुकानदार और वर्कशॉप संचालक नई जगह बसना चाहते हैं, लेकिन उन्हें आशंका है कि यदि भविष्य में राजोल–कछियारी फोरलेन की अलाइनमेंट बदली गई, तो उनकी नई जमीन भी परियोजना की चपेट में आ सकती है। ऐसे में वे दोबारा विस्थापन झेलने की स्थिति में नहीं हैं।इस पूरे मामले पर न तो प्रशासनिक अधिकारी और न ही सरकार व विपक्ष के नेता खुलकर कुछ कहने को तैयार हैं। होटल रिवर रिट्रीट के संचालक राजकपूर ने बताया कि उनके पास निजी जमीन है और वे उसी पर नया होटल बनाएंगे, जबकि होटल निविया के संचालक ने भी नई जमीन तलाशने की बात कही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को आर एंड आर प्लान पर भी उतनी ही गंभीरता और तेजी दिखानी चाहिए, ताकि प्रभावित लोगों की शंकाओं का समाधान हो सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

“सरकार मित्रों की, युवाओं की नहीं जयराम ठाकुर का हमला, पटवारी भर्ती और शगुन योजना पर उठाए गंभीर सवाल

हिमाचल 19 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश शिमला। प्रदेश के पूर्व…
Share to :

हरियाणा के 46 शहरों में घर खरीदना हुआ महंगा, बाह्य विकास शुल्क में 10% बढ़ोतरी लागू

हरियाणा 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा में फ्लैट और प्लॉट खरीदने वालों…
Share to :

हिमाचल 56वें राज्यत्व दिवस की दहलीज पर ऐतिहासिक प्रागपुर बनेगा राज्यस्तरीय जश्न का गवाह

हिमाचल प्रदेश 20 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के लिए 25…
Share to :

रोहड़ू से युवकों को ले जा रही दिल्ली पुलिस टीम हिरासत में, हिमाचल में हाई-वोल्टेज टकराव

हिमाचल प्रदेश 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली में आयोजित एआई…
Share to :