हरियाणा 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा में फ्लैट और प्लॉट खरीदने वालों को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। प्रदेश सरकार ने 46 शहरों में बाह्य विकास शुल्क(ईडीसी) में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जनवरी से लागू कर दी गई हैं। सरकार यह शुल्क डेवलपर्स से प्रोजेक्ट क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वसूलती है।
आमतौर पर बिल्डर इस अतिरिक्त लागत का बोझ सीधे खरीदारों और निवेशकों पर डाल देते हैं। ईडीसी बढ़ने से प्रदेश में आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक संपत्तियों की कीमतों में इजाफा होना तय माना जा रहा है। यह बढ़ी हुई दरें रिहायशी, औद्योगिक, वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग वाले सभी प्रोजेक्ट्स पर लागू होंगी। इसका असर फ्लैट, प्लॉट और कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतों पर साफ दिखाई देगा। आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट्स और महंगे हो सकते हैं।संशोधित ईडीसी दरें संशोधित दरों के अनुसार, गुरुग्राम क्षेत्र में प्लॉटेड कॉलोनियों के लिए ईडीसी लगभग 1.37 करोड़ रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है।ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में 400 व्यक्ति प्रति एकड़ घनत्व वाली कॉलोनियों के लिए ईडीसी 5.49 करोड़ रुपये प्रति एकड़ 300 व्यक्ति प्रति एकड़ घनत्व वाली कॉलोनियों के लिए 4.12 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय की गई है।फरीदाबाद और गुरुग्राम के सोहना व ग्वाल पहाड़ी क्षेत्रों को सरकार ने उच्च संभावनाओं वाला क्षेत्र घोषित किया है। यहां प्लॉटेड कॉलोनियों के लिए ईडीसी 1.23 करोड़ रुपये प्रति एकड़ निर्धारित की गई है।
ग्रुप हाउसिंग कॉलोनियों में 400 पीपीए के लिए 4.94 करोड़ रुपये प्रति एकड़ 300 पीपीए के लिए 3.71 करोड़ रुपये प्रति एकड़ शुल्क लागू होगा।राजनीतिक प्रतिक्रिया इस फैसले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बढ़ोतरी आम जनता की जेब पर सीधा डाका डालने जैसी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :