चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का बजट पेश कर दिया गया है। यह बजट भारत सरकार के व्यय विभाग, नई दिल्ली द्वारा जारी किया गया है। बजट के अनुसार चंडीगढ़ के लिए कुल 6,545.52 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।इसमें से 5,939.52 करोड़ रुपये राजस्व खर्च और 606 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के लिए रखे गए हैं। यह बजट वर्ष 2025-26 की तुलना में 437.66 करोड़ रुपये कम है। पिछले वर्ष कुल बजट 6,983.18 करोड़ रुपये था।बिजली क्षेत्र में बदलाव के बाद प्रभावी बढ़ोतरी बिजली क्षेत्र में निजीकरण के कारण वर्ष 2025-26 में 877.39 करोड़ रुपये का प्रावधान घटाकर 156.95 करोड़ रुपये किया गया। इस संरचनात्मक बदलाव को ध्यान में रखते हुए 2026-27 के बजट में 282.78 करोड़ रुपये (4.63%) की प्रभावी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
किस सेक्टर को कितना बजट बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा क्षेत्र के लिए रखी गई है। प्रमुख सेक्टरों का बजट इस प्रकार है शिक्षा 1,295.38 करोड़ रुपये आवास एवं शहरी विकास 1,127.95 करोड़ रुपये पुलिस 970.53 करोड़ रुपये स्वास्थ्य 955.41 करोड़ रुपये परिवहन 459.51 करोड़ रुपये ऊर्जा 189.67 करोड़ रुपये अन्य सेक्टर 1,547.07 करोड़ रुपये नगर निगम को बड़ी राहत चंडीगढ़ नगर निगम (MCC) को दी जाने वाली अनुदान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2025-26 में यह राशि 625 करोड़ रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 2026-27 में 850 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।सरकार का कहना है कि इस बजट से शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

खराब मौसम का असर श्रीनगर में मौसम बिगड़ने से चंडीगढ़–श्रीनगर उड़ानें रद्द

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। श्रीनगर में खराब मौसम के…
Share to :

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार)उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने एक…
Share to :

19 जनवरी से स्कूलों में फिर शुरू होंगी नियमित कक्षाएं, शीतकालीन प्रतिबंध हटे

चंडीगढ़ 18 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।यूटी शिक्षा विभाग ने कड़ाके की ठंड…
Share to :

अंधविश्वास और कथित अवैध धर्मांतरण के खिलाफ चंडीगढ़ में पंजाब बचाओ मोर्चा का कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

चंडीगढ़ 31 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आज अंधविश्वास,कथित…
Share to :