चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार)उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि राजस्थान के कई इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित रही।कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रसिद्ध स्की रिज़ॉर्ट गुलमर्ग लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :