हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा नौल्था गांव में अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की ओर से बनाए गए वेयरहाउस को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को गेहूं की मालगाड़ी के वेयरहाउस पहुंचने से पहले ही एक किसान ने रेलवे लाइन पर झंडा लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। किसानों का आरोप है कि जिस जमीन पर रेलवे लाइन बिछाई गई है, वह जमीन संबंधित व्यक्ति जितेंद्र की नहीं है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार नौल्था गांव में बनाया गया अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स का यह वेयरहाउस रेलवे लाइन से सीधे जुड़ा हुआ है। इसी लाइन के माध्यम से गेहूं की मालगाड़ियां वेयरहाउस तक आती-जाती हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भी गेहूं से लदी मालगाड़ी के वेयरहाउस पहुंचने का कार्यक्रम था।वहीं, नौल्था गांव के किसानों का कहना है कि वेयरहाउस तक रेलवे लाइन ले जाने के लिए वर्ष 2021 में अडानी समूह ने गांव के सात से आठ किसानों की जमीन खरीदी थी। किसानों का दावा है कि जिस स्थान पर वर्तमान में रेलवे लाइन बिछाई गई है, वह जमीन उन किसानों में शामिल नहीं है और न ही यह जमीन जितेंद्र के नाम पर दर्ज है। इसी को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
किसानों ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट सहमति और सही दस्तावेजों के रेलवे लाइन बिछाकर उनकी जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं और जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक वेयरहाउस तक मालगाड़ियों की आवाजाही रोकी जाए।सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि जमीन से संबंधित किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल प्रशासन की मध्यस्थता के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जमीन के मालिकाना हक को लेकर स्पष्टता नहीं आती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :