चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) /चंडीगढ़। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के बाहर अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे शिक्षकों ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी शिक्षक मोहाली से होते हुए चंडीगढ़ सीमा तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।जानकारी के अनुसार जैसे ही शिक्षक बैरिकेड के पास पहुंचे, चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें पीछे हटने की चेतावनी दी। पुलिस का कहना था कि चंडीगढ़ में बिना अनुमति प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है और कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। हालांकि प्रदर्शनकारी शिक्षक पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।इसके बाद स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वाटर कैनन की तेज बौछार के कारण कई शिक्षक गिर पड़े और कुछ महिला शिक्षकों के घायल होने की भी सूचना है।
वाटर कैनन की कार्रवाई के बाद मोहाली पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। बाद में चंडीगढ़ पुलिस के जवान बैरिकेड पार कर मोहाली की ओर भी आए और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शनकारी कानून अपने हाथ में लेते हैं तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :