छत्तीसगढ़ 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर राज्य के बस्तर संभाग से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जगदलपुर में स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गेट अब आम नागरिकों के लिए खोल दिए गए हैं।इससे छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों,खासकर बस्तर क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।हॉस्पिटल में फिलहाल 5 से 6 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें इंटरनल मेडिसिन,ऑर्थोपेडिक सर्जन और न्यूरोसर्जन शामिल हैं,जिससे गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज अब स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिन विशेष बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर अभी उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए हर सप्ताह बाहर से डॉक्टरों को बुलाया जाएगा। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी और समय पर उपचार मिल सकेगा।सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आम जनता के लिए खुलने से छत्तीसगढ़ सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने इस फैसले का स्वागत किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

साइबर टीम की बड़ी सफलता खोए 47 मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर लौटाई मुस्कान

उत्तर प्रदेश 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बदायूँ पुलिस की साइबर टीम और थाना…
Share to :

कल्याण सिंह की जयंती पर मंत्री संदीप सिंह का बड़ा बयान, बोले बाबू जी ने श्रीराम के लिए सरकार की भी नहीं की चिंता’

कन्नौज 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा) कन्नौज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह…
Share to :

बाहर से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू, उत्तराखंड की ट्रिप अब पड़ेगी ज्यादा खर्चीली

उत्तराखंड 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) देहरादून उत्तराखंड घूमने की योजना बना रहे…
Share to :

दिल्ली में सरकारी कॉलोनियों का मेगा रीडेवलपमेंट बिना सरकारी खर्च के बनेंगे 21 हजार नए फ्लैट

नई दिल्ली 7 मार्च (दैनिक खबरनामा) केंद्र सरकार दिल्ली की सात पुरानी…
Share to :