चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा ठेका कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश को लागू करना हरियाणा सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 12 फरवरी को आंदोलन करने का ऐलान किया है।कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि सरकार हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने और अवमानना से बचने के उद्देश्य से ठेका कर्मचारियों का पंजीकरण हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के पोर्टल पर करवा रही है, जबकि कोर्ट के स्पष्ट आदेश नियमितीकरण के हैं।गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर 2025 को हरियाणा सरकार को ठेका कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश दिए थे। यह फैसला 41 सिविल रिट याचिकाओं का एक साथ निपटारा करते हुए सुनाया गया था।हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि वर्ष 1993, 1996, 2003 और 2011 की नियमितीकरण नीतियों के तहत जो कर्मचारी पात्र होने के बावजूद किसी कारणवश नियमित नहीं हो सके, उन्हें भी नियमित किया जाए। इसके अलावा, जिन ठेका कर्मचारियों की सेवा 31 दिसंबर 2025 तक 10 वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें भी नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोर्ट ने सरकार को यह भी आदेश दिया है कि यदि पद स्वीकृत नहीं हैं, तो नए पद सृजित किए जाएं और पात्र ठेका कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही, नियमित होने वाले कर्मचारियों को जिस वर्ष से वे पात्र थे, उसी समय से पूरा वेतन 6 प्रतिशत ब्याज सहित देने का निर्देश भी दिया गया है।हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य में ठेका कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों में उम्मीद जगी है, जबकि सरकार पर आदेश लागू करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :